फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन धार्मिक स्थलों के लिए एसी बसें चलाने की तैयारी

Thu, 16 Oct 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
35...रोहतक बस स्टैंड पर खड़ी एसी बस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। धार्मिक स्थालों पर जाना अब रोहतक वासियों के लिए आसान होगा। दीपावली पर रोडवेज ने तीन धार्मिक स्थलों के लिए एसी बसों के संचालन की योजना बनाई है। बस स्टैंड से वृंदावन, मेहंदीपुर बालाजी व हरिद्वार के लिए सामान्य बसों के साथ एसी बसों का संचालन की तैयारी की जा रही है।
बस स्टैंड से मेहंदीपुर बालाजी, वृंदावन व हरिद्वार के लिए दैनिक रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। अभी यहां एसी बसों का संचालन नहीं है। रोडवेज अधिकारी ने बताया कि दो माह पहले डिपो को 10 नई एसी बसें मिली थीं। इसके बाद डिपो से इन बसों को धार्मिक स्थलों पर चलाने के लिए योजना बनाई और मुख्यालय में परमिट के लिए पत्र भेजा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह तीन राज्यों से एसी बसों के संचालन का परमिट मिल गया है। इन बसों का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। बसों की समय सारिणी, किराया शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

परमिट मिलने के बाद बसें धार्मिक मार्गों पर चलाई जाएंगी। दीपावली के अवसर पर रोहतकवासियों के लिए एसी बसों का संचालन शुरू करने का प्रयास रहेगा। इन बसों में सामान्य बसों की अपेक्षा डेढ़ गुना किराया लागू होगा। - विपिन कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें