बिजली निगम ने बिजली चोरों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत एक माह के अंदर ही 75 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई। यही नहीं अब बिजली चोरों पर सीधे मुकदमे भी दर्ज कराए जाएंगे, जिससे चोरी को रोका जा सके।
निगम के एमडी ने लाइन लॉस कम करने के आदेश दिए। इससे बिजली निगम के अधिकारियों ने सबसे पहले बिजली चोरों के खिलाफ गोपनीय अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत ही जनवरी महीने के अंदर बड़ी संख्या में बिजली चोरी पकड़ी गई है।
सब अर्बन डिवीजन एक के एक्सईएन धर्मबीर छिकारा के अनुसार महम, कलानौर, अर्बन सब डिवीजन के अंतर्गत ही 95 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है, जिन पर 33 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
सब अर्बन डिवीजन दो के एक्सईएन बीएस मलिक के अनुसार सांपला, भालौठ, जसिया सब डिवीजन के अंतर्गत 56 लोगों पर 42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चोरों पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी भी अधिकारी कर रहे हैं।