रोहतक। प्रदेशभर की आईटीआई में दाखिला लेने के लिए पोर्टल फिर से खुल गया है। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी आनॅलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पहले आओ-पहले पाओ के तहत दाखिला होगा। इससे पहले भी दाखिला के लिए तारीख बढ़ाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
सीट खाली रहने के कारण व विद्यार्थियों की डिमांड को देखते हुए पोर्टल फिर से खोला गया है। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी सुबह 9 से 12 बजे के बीच फार्म भरवा सकते हैं। फिर 1 बजे के बाद मेरिट सूची जारी होगी। प्रत्येक दिन जिन्होंने 12 बजे से पहले फॉर्म भरे हैं, उनका उसी दिन दाखिला किया जाता है। महिला आईटीआई में मंगलवार को दो विद्यार्थियों ने दाखिला लिया व केवल 10 सीट रिक्त हैं।