30 सेक्टर-14 में बदहाल सड़कें। स्रोत आरडब्ल्यूए
रोहतक । शहर के सेक्टर-14 में सड़कों की बदहाली और खराब सफाई व्यवस्था से लोग परेशान हैं। नगर निगम और प्रशासन की अनदेखी के बाद रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने स्वयं सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू किया है।
आरडब्ल्यूए के महासचिव वीरेंद्र आर्य और प्रधान सुनेहरा काजल ने बताया कि यहां सड़कों पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। सेक्टरवासियों ने नगर निगमायुक्त, मेयर और अन्य अधिकारियों से कई बार शिकायत की है। आरडब्ल्यूए ने अपने स्तर पर सड़कों के गड्ढों को भरने का निर्णय लिया।