फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिवाली पर हुई आतिशबाजी से बढ़ा प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद हवा की सेहत फिर बिगड़ गई है। एक्यूआई का अधिकतम स्तर 412 तक पहुंच गया। जबकि निम्नतम स्तर 220 से नीचे नहीं गया जबकि औसतन आंकड़ा 352 रहा। इसके चलते वातावरण में स्मॉग छाया रहा। साथ ही रात का तापमान गिरने से मौसम में ठंडक घुल गई है। मंगलवार शाम से ही मौसम में ठंडक का अहसास हुआ।
विज्ञापन

दिवाली पर जमकर आतिशबाजी हुई। आतिशबाजी के दौरान फटे पटाखों से निकला धुआं व धूलकण हवा में मिल गए। वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने से धूलकणों ने स्मॉग का रूप ले लिया। इससे दिन भर सूरज की धूप भी ठीक से धरती तक नहीं पहुंच पाई। नतीजतन दिन का नहीं, रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल प्रदूषण का स्तर बनेगा रहेगा। यह मंगलवार को अधिकतम 412 व औसत 342 रहा। एक्यूआई का निम्नतम स्तर भी 220 से नीचे नहीं आया। ऐसे में प्रदूषण स्वास्थ्य की दृष्टि से खतरनाक बना हुआ है। एक्यूआई का 300 पार होना सांस रोगियों को परेशान कर रहा है। ऐसे लोगों को मुंह पर मास्क या कपड़ा लपेटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें