फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक लोगों में होती हैं राजनीतिक बातें, कांग्रेस नेता पीएम को कौन से ब्याह का न्योता देने गए

विज्ञापन
Political things happen in political people, Congress leaders went to invite which marriage to PM - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने पार्टी के दिग्गज नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजनीतिक लोगों में राजनीतिक बातें ही होती हैं। यदि ऐसा नहीं है तो कांग्रेसी नेता पीएम नरेंद्र मोदी के पास कौन से ब्याह का न्योता देने गए थे। कांग्रेस के हालात प्रदेश में सही नहीं है, इसलिए 23 लोगों ने पहले ही चिट्ठी लिखी थी। लेकिन माना नहीं गया। जब तक प्रदेश में बीजेपी मुक्त कांग्रेस नहीं होगी तब तक कांग्रेस का भविष्य नहीं है। अब तो राहुल गांधी भी कहने लगे हैं कि कांग्रेस के कुछ नेता बीजेपी से मिले हैं।
विज्ञापन

डॉ. अशोक तंवर मंगलवार को मैना टूरिज्म में बरोदा उपचुनाव की घोषणा होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि प्रत्याशी तय होने के बाद आगे की रणनीति तय होगी। वह उन नेताओं के खिलाफ हैं जो प्रदेश को खोखला करने में जुटे हैं। भाजपा का नया कृषि विधेयक किसान, मजदूर, गरीब व्यक्ति में से किसी के हित में नहीं है। कांग्रेस की बात करें तो यहां मेहनती कार्यकर्ताओं और संघर्षशील लोगों की अनदेखी होती है, अब यहां कुछ बचा भी नहीं है। आज कांग्रेस को बीजेपी मुक्त बनाने की जरूरत है। आज बीजेपी का नारा है कि कांग्रेस मुक्त भारत, जबकि कांग्रेस के अंदर नारा चलना चाहिए बीजेपी मुक्त कांग्रेस। जब तक बीजेपी मुक्त कांग्रेस नहीं होगी तब हरियाणा में कांग्रेस का भविष्य नहीं है। आने वाले समय में कांग्रेस को सर्जरी करनी पड़ेगी नहीं तो उसकी खुद सर्जरी हो जाएगी। यहां सब बिकाऊ है, कोई भी बोली लगा सकता है। हमारे पास धन होता तो हम भी बोली लगा कर मामला फिट कर लेते। प्रदेश के किसी भी कांग्रेस उम्मीदवार से उसकी हार का कारण पूछो तो वह अपने ही नेताओं का नाम लेता है। ये नेता बाहर नहीं हुए तो पहले, अब और बाद में हमेशा ये नुकसान पहुंचाएंगे। भाजपा के पास चार साल का समय है, जल्द गिरती है तो प्रदेश को छुटकारा मिल जाएगा। बरोदा चुनाव में वह पहले प्रत्याशी देखेंगे और बाद में तय करेंगे कि वह किसके साथ हैं। किसान, मजदूर के साथ हम हैं। भाजपा नया विधेयक ला चुकी है, लेकिन इनके नेता कहते हैं कि बाहर से धान आता है तो हम अपनी मंडी में बेचने नहीं देंगे। इसका मतलब सब गलत हैं। किसान सही कह रहे हैं कि उनका शोषण होगा। एमएसपी लागू न कर राशन डिपो बंद कर लोगों को दाने-दाने के लिए मोहताज कर दिया जाएगा। बरोदा में जनता सरकार के खिलाफ है, वहां पंचायती उम्मीदवार मैदान में आएगा। इसमें हम और हमारे साथी भूमिका तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें