फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: गश्त के दौरान थाना प्रभारी की कार जोहड़ में उतरी; भराण गांव में तड़के हुई घटना, SI व ड्राइवर सुरक्षित

Fri, 12 Jan 2024 11:15 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरियाणा में धुंध का कहर जारी है। वहीं, रोहतक में धुंध के कारण पुलिस की गाड़ी जोहड़ में उतर गई। गनीमत ये रही कि किसी को चोट नहीं आई, क्योंकि एसआई और ड्राइवर समय रहते खिड़की तोड़कर गाड़ी से उतर गए थे।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में शुक्रवार को गहरी धुंध से वाहन रेंगकर चले। महम थाना प्रभारी की गाड़ी गश्त के दौरान धुंध के चलते शुक्रवार तड़के भराण गांव के जोहड़ (तालाब) में उतर गई। एसआई शमशेर सिंह व ड्राइवर की मुश्किल से जान बची। 

विज्ञापन


90 प्रतिशत तक डूबी गाड़ी, थाना प्रभारी नहीं थाने गाड़ी में
नए साल से पहले से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन व रात के तापमान के अंदर में ज्यादा अंतर नहीं है। वीरवार को दिन में दोपहर बाद हल्की धूप निकली, जबकि रात को घना कोहरा पड़ा। जानकारी के अनुसार महम थाने के एसआई शमशेर सिंह व ड्राइवर एसएचओ राकेश सैनी की गाड़ी लेकर भराण गांव में गश्त पर पहुंचे। धुंध के चलते मोड़ पर ड्राइवर का तालाब नहीं दिखाई दिया और गाड़ी पानी के अंदर उतर गई। समय रह रहते एसआई व ड्राइवर खिड़की तोड़कर बाहर निकले। अब पुलिस गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें