फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस बोली- अब तो चोरी हो गई, सुबह थाने में आकर शिकायत देना

Tue, 21 May 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। बीती रात 152डी खैरडी मोड़ के नजदीक खेत में सो रहे युवक की 5 बकरियां चोरी हो गई। बकरियों की आवाज आने पर जब मालिक उठा तो तीन चार युवक बकरियों को चुरा कर ले जा रहे थे। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो बकरियों के मालिक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस के पास फोन किया। लेकिन करीब 3 घंटे तक पुलिस से संपर्क नहीं हो सका। शिकायतकर्ता ने बताया कि करीब 2 बजे के आसपास पुलिस से संपर्क हुआ तो पुलिस ने कहा कि अब तो चोरी हो चुकी है। सुबह आकर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवा देना। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत सुबह पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अलमारी से 1 लाख रुपए चोरी, केस
खंड के गांव सैंपल में अलमारी से 1 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अशोक कुमार पुत्र महावीर सिंह ने बताया कि एक मोबाइल भी चोरी हो गया है। शिकायत कलानौर पुलिस स्टेशन में की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें