फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: करंट लगने से युवक की मौत, तीन माह पहले लगी थी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम में 3 महीने पहले ही बतौर असिस्टेंट लाइनमैन लगे युवक की सोमवार को करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हिसार नारनोंद के सुलचानी निवासी दीपक के रूप में हुई है। उसकी ड्यूटी सैमाण फीडर पर थी। वह ट्रांसफार्मर में आई खराबी ठीक करने के लिए भैणी चंद्रपाल आया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह आपने सहकर्मी के साथ ट्रांसफार्मर पर चढा था। इतनी ही देर में दोनों को करंट लग गया। एक कर्मचारी नीचे गिर जाने से बच गया, लेकिन दीपक करंट लगने से वहीं चिपक गया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी जिस समय लाइन पर काम कर रहे थे, उस समय बिजली कट करने के लिए पावर हाउस से परमिट लिया गया था। इसके बावजूद करंट कैसे आया, इस बारे में कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। फिलहाल
मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि लापरवाही मिली तो पावर हाउस के संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिजली कर्मचारी यूनियन के प्रधान विजय मलिक ने बताया कि दीपक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन

उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ संगीत मुदगिल ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें किसी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें