फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद से ही ट्रेनों में पुलिस की मुस्तैदी, छावनी बना रहा जंक्शन

विज्ञापन
श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन पर आने के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस बल। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए पंजाब से आने वाली ट्रेनों पर पुलिस की कड़ी नजर है। ट्रेनों के जींद पहुंचते ही पुलिस मुस्तैद हो जाती है। रोहतक जंक्शन दूसरे दिन भी छावनी में तब्दील रहा। सभी ट्रेनों की सघन चेकिंग की गई। रेलवे पुलिस और आरपीएफ की सख्ती के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर की ओर किसानों के जत्थे लगातार जा रहे हैं। पंजाब के किसानों के ट्रेनों से दिल्ली कूच करने की सूचना पर पुलिस प्रशासन सख्त निगरानी कर रहा है। सोमवार को पंजाब मेल का रूट डायवर्ट किया गया था, वहीं श्री गंगानगर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया था। ऐसी स्थिति में मंगलवार को भी सख्ती बरती गई। पंजाब की तरफ से आने वाली ट्रेनों पर चौकस नजर रखने के लिए जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारी चौकन्ना बने रहे। ट्रेन के जींद से रवाना होने की सूचना मिलने के साथ ही स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर मंगलवार को भी पुलिस फोर्स तैनात रहा। यही नहीं ट्रेन के अंदर जाकर भी पुलिस ने चेकिंग की। ट्रेन से उतरने वालों की भी सघन चेकिंग की गई।
किसान आंदोलन की वजह से काफी संख्या में किसानों का ट्रेन से दिल्ली की तरफ जाने का सिलसिला बना हुआ है। जिसकी वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उच्चाधिकारियों ने रोहतक जीआरपी को काफी संख्या में रिजर्व पुलिस बल मुहैया कराया है। जिसके चलते जैसे ही जींद से ट्रेन के रोहतक के लिए रवाना होने की सूचना मिलती है, वैसे ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान स्टेशन पर पहुंचकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का घेरा बना लेते हैं। मंगलवार की तड़के निर्धारित समय पर पंजाब मेल स्टेशन पर आई, तो जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने ट्रेन को चारों तरफ से घेर लिया। दोपहर में अपने निर्धारित समय से करीब 30 मिनट की देरी से श्रीगंगानगर इंटरसिटी आई जिसके चलते भी काफी संख्या में पुलिस बल स्टेशन पर तैनात रहा।
विज्ञापन

----
पंजाब की तरफ से आने वाली ट्रेनों पर सुरक्षा और निगरानी के आदेश हैं। जिसके चलते जींद से ट्रेन के रवाना होने की सूचना मिलते ही फोर्स को स्टेशन पर तैनात कर दिया जाता है। यह क्रम आगामी आदेशों तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

-नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें