फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस ने 45 गांव और 22 वार्डों में चलाया नशामुक्ति अभियान, दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसमें अमर उजाला के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान से काफी तेजी आई है। पुलिस ने अभी तक 46 गांव और 22 वार्डों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा चुका, साथ ही 69 को सुधारकर मुख्यधारा में जोड़ने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

इन गांवों और वार्डों में अब तक तीन-तीन बार पुलिस ने अभियान चलाकर जागरूकता फैलाई है। साल 2025 में यह अभियान सभी वार्ड और 100 गांवों तक पहुंचाने का लक्ष्य पुलिस अधिकारियों ने रखा है।

रोहतक में नशे की गिरफ्त में लोगों की बढ़ती संख्या को लेकर पुलिस-प्रशासन काफी सक्रिय है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अमर उजाला ने अभियान चलाया। इस अभियान का लाभ यह हुआ कि आम लोग भी इस मुहिम से जुड़ गए। 357 लोगों में 69 को पुलिस नशा छुड़वाकर मुख्यधारा में शामिल कर चुकी है। हालांकि, बाकी लोगों पर भी काफी प्रयास किया जा रहा है और उनकी काउंसिलिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

-
लोगों में आई जागरूकता तो पुलिस को मिली मदद
अमर उजाला के अभियान के साथ-साथ पुलिस को भी इसका लाभ मिला और आम लोगों ने नशा तस्करी की सूचना देकर लोगों पर कार्रवाई कराई है। इससे आम जनता में जागरूकता आई तो पुलिस ने भी नशे के विरुद्ध काफी कार्रवाई की है।
-

नशामुक्त अभियान से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। 69 लोगों को नशे से दूर किया जा चुका है। आगे जल्द ही अच्छा परिणाम सामने आएगा। लोग टोल फ्री नंबर 9050891508 व 7082999802 खूब सूचनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

- मनोज कुमार, प्रभारी, एंटी नारकोटिक्स सेल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें