02सीटीके42...एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले संदीप का परिवार पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचा। संवाद
रोहतक। मोखरा गांव के पास हुए सड़क हादसे में युवक के परिजन सोमवार को एसपी नरेंद्र बिजारणिया से मिले।
ग्रामीण कृष्णा देवी और अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे संदीप की बाइक को एक होमगार्ड ने शराब के नशे में टक्कर मारी थी। इसी कारण चोट लगी और उनके बेटे की मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बाइक को टक्कर मारने वाले होमगार्ड को बचाते हुए आंधी की वजह से संदीप की मौत होना दर्शाया है।
एसपी ने आश्वासन दिया कि वह मामले की जांच कराएंगे। पीड़ित ने बताया कि उनका बेटा गैस चूल्हे की मरम्मत का काम करता था और 22 मई को मोखरा गांव के पास बाइक से टक्कर मार दी थी। ब्यूरो