फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस की सख्ती, ट्रॉली में कूड़ा ढक कर न ले जाने पर दो के चालान

Mon, 18 May 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
35-सर्कुलर रोड पर चालान करते पुलिस। स्रोत पाठक
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। अमर उजाला में स्वच्छता के नियमों को ठेंगा दिखाने वाली खबर प्रकाशित होने पर यातायात पुलिस हरकत में आई और ट्रॉलियों में बिना ढके कूड़ा, रेत व मलबा ले जाने वालों पर सख्ती की। रविवार को सर्कुलर रोड पर दो वाहनों के चालान किए गए।
बिना ढके ट्रॉली में कूड़ा ले जाने की खबर अमर उजाला में 16 मई को प्रकाशित होने पर यातायात पुलिस ने रविवार को सख्ती बढ़ाई और चालान किए। इससे पहले भी खुले में कूड़ा ले जाने की खबरें प्रकाशित होती रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि सप्ताहभर में 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान किए गए हैं। नगर निगम की ओर से शहर में उठाए जा रहे कूड़े को ट्राॅलियों में डालकर कचरा प्लांट में ले जाया जा रहा है लेकिन कूड़ा ही नहीं रेत, मलबा व पत्थर भी बिना ढके ले जाने से हादसे होने का खतरा रहता है।
सामाजिक कार्यकर्ता जसबीर कुमार ने नगर निगम में इसकी शिकायत दी थी। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को भी इस गंभीर समस्या से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। यातायात पुलिस निरीक्षक जसबीर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

खुली ट्रॉली में कचरा ले जाने पर शहर में वह जगह-जगह बिखर जाता और लोगों के लिए दिक्कतें करता है। रविवार को यातायात पुलिस के एसआई प्रवीण की टीम ने दो चालान किए।

35-सर्कुलर रोड पर चालान करते पुलिस। स्रोत पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें