फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ चार युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी

Tue, 18 Nov 2025 02:32 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक

सार

अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की है। चारों बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। 
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किए चार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक पुलिस ने चार युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

सीआईए-2 की टीम को किसी ने चार युवकों के संदिग्ध हालत में घूमने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारा। 

इस दौरान चार युवक पकड़े गए। इनमें रोड के निवासी रोहन, नौनंद निवासी अमन व शुभम और निंदाना निवासी आतिश शामिल हैं। इनके कब्जे से दो पिस्टल, तीन देसी कट्टे और कारतूस बरामद हुए हैं। रोहन को पुलिस ने रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

शेष तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह बोरिया ने बताया कि आरोपी रोहन से पूछताछ की जा रही है। यह किसी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। इस एंगल से भी जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कुल सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें