फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गाड़ी चोरी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15जेएनडी33-पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सेक्टर सात में घर के आगे से गाड़ी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंचकूला के सेक्टर-25 हाल आबाद कंडेला निवासी मुनीष कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सेक्टर सात निवासी संजय कुमार ने आठ फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी गाड़ी घर के आगे से चोरी हो गई। इसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एसआई नेहा यादव ने मामले की जांच के दौरान मामले में सीसीटीवी व अन्य उपकरणों के माध्यम से आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी की गाड़ी बरामद करके उसे जिला जेल जींद भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें