फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ की भर्ती में लिखित परीक्षा दूसरे से दिलाने का आरोपी गिरफ्तार, परीक्षा पास कराने को चार लाख दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। सीआरपीएफ में सिपाही की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दूसरे से दिलवाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव गंगाना का रहने वाला प्रदीप है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने मामले में भर्ती बोर्ड के पीठासीन अधिकारी के बयान पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी ने बताया है कि उसने भर्ती के लिए चार लाख रुपये दिए थे। अब पुलिस पता लगाएगी कि पैसे किसने लिए थे।
विज्ञापन

विदित रहे कि 27 अगस्त को भर्ती बोर्ड के चेयरमैन और सीआरपीएफ चंडीगढ़ के द्वितीय कमांडेंट संजय कुमार ने राई थाना पुलिस को बताया था कि ग्रुप केंद्र खेवड़ा में सीआरपीएफ सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल लिए जा रहे थे। फिजिकल लेने के अंतिम दिन डीआईजी (भर्ती), नई दिल्ली की तरफ से पत्र मिला था कि जिन अभ्यार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी मिलान नहीं कर रही है, उन्हें परीक्षा से हटा दिया जाए और उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाए। जिस पर अंतिम दिन फिजिकल के लिए पहुंचे चार अभ्यार्थी ऐसे मिले थे जिनकी बायोमेट्रिक हाजिरी का मिलान नहीं हुआ था। उनके फोटो और बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठे के निशान नहीं मिले थे तो उनके खिलाफ राई थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा गया था।
राई थाने से एएसआई रवींद्र दहिया की टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी पहचान चरखी दादरी के गांव पंडवान के रहने वाले अनिल कुमार और गांव रानीला के रहने वाले योगेश कुमार, पानीपत के गांव जलमाना के रहने वाले सच्चेंद्र और भिवानी के गांव खरक खुर्द निवासी सुरेश के रूप में हुई थी। उनकी बायोमेट्रिक हाजिरी मिलान नहीं कर रही थी। पुलिस ने भर्ती बोर्ड के चेयरमैन संजय कुमार के बयान पर आरोपियों के खिलाफ भादसं की धारा 419, 420 व 120बी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में मामले की जांच की गई तो ऐसे अभ्यार्थी 400 से अधिक थे। जिनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

अब मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई रवींद्र दहिया की टीम ने आरोपी गांव गंगाना के प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि उसने भर्ती के लिए चार लाख रुपये दिए थे। अब पुलिस पता लगाएगी कि उससे रुपये किसने लिए थे। साथ मामले में अन्य की संलिप्तता के बारे में भी जांच की जा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
आरोपी से पूछताछ की जा रही है
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में भर्ती परीक्षा के लिए आए बोर्ड के चेयरमैन ने परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने नौकरी के लिए चार लाख देने की बात कही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की पूरी सच्चाई का पता लगाएगी।
विज्ञापन

रवींद्र दहिया, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें