फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों का सीजन, नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर अपने सामने करवाएं दूल्हे व दूल्हन के हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शादियों का सीजन 8 नवंबर से शुरू हो चुका है, जो मार्च तक चलेगा। शादी के बंधन में बंध रहे नवविवाहित जोड़ों को अपना विवाह पंजीकृत कराना सरकार की तरफ से अनिवार्य है। इसके लिए निगम प्रशासन ने तय किया है कि विवाह पंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता रहे, इसके लिए विवाहित दूल्हे व दुल्हन को अपने परिजनों के साथ ज्वाइंट कमिश्नर के सामने हाजिर होना होगा। तभी शादी पंजीकृत हो सकेगी। प्रदेश सरकार की तरफ से विवाह को पंजीकृत कराना अनिवार्य है। सरकारी कार्यों में जरूरत पड़ने पर दंपती से मैरिज सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है। शहर में मैरिज रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। इसमें ज्वाइंट कमिश्नर एवं एसडीएम राकेश सैनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सप्ताह में शुक्रवार के दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक नागरिक सुविधा केंद्र में स्पेशल खिड़की पर फाइल जमा होती है। दूल्हे व दुल्हन सहित उनके परिजनों का फोटो लिया जाता है। इसके बाद फाइल नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के पास फाइल पहुंचती है। वहां से पक्का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
विज्ञापन

तीन माह बाद काटने पड़ेंगे अधिकारियों के चक्कर
- नियम के तहत शादी के तीन माह तक नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर शादी पंजीकृत कर सकते हैं।
- तीन माह बाद एक साल की अवधि तक एसडीएम की अनुमति से शादी पंजीकृत होेगी। साथ में लेट फीस भी लगेगी।
- एक साल की अवधि के बाद डीसी की अनुमति के बाद ही शादी पंजीकृत को सकती है।
इसलिए अनिवार्य मैरिज रजिस्ट्रेशन
- वीजा लगवाने के लिए दंपती के पास मैरिज सर्टिफिकेट अनिवार्य।
- बीमा राशि क्लेम के लिए शादी पंजीकृत होना अनिवार्य।
- अदालती या प्रशासनिक केस के अंदर रिलेशन साबित करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य।
मैरिज रजिस्ट्रेशन सरकार की तरफ से अनिवार्य है। पारदर्शिता रखने के लिए व्यवस्था बनाई गई है कि आवेदन दूल्हे व दुल्हन को परिजनों के साथ पंजीकृत अधिकारी के सामने हस्ताक्षर करने होंगे। तीन माह तक ज्वाइंट कमिश्नर को शादी पंजीकृत करने का अधिकार है जबकि इसके बाद एक साल तक एसडीएम तो एक साल के बाद डीसी की अनुमति से ही पंजीकरण हो सकता है।
- राकेश कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर एवं एसडीएम नगर निगम
कनाडा के युवक ने की रोहतक की युवती से शादी, निगम ने मांगी दूतावास से रिपोर्ट
कनाडा के एनआरआई धीरज ढुल ने रोहतक की युवती शैली गुलिया से शादी की है। इसके लिए रोहतक में विवाह समारोह आयोजित किया गया। अब शादी पंजीकरण के लिए नवविवाहित जोड़े ने नगर निगम में आवेदन किया है। इसके चलते निगम के ज्वाइंट कमिश्नर ने कनाडा दूतावास को पत्र भेजकर शादी के संबंध में सूचित करते हुए नागरिकता से संबंधित रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जमा हो रहा आवेदन, एक दिन में 15 आवेदन आए
नगर निगम की तरफ से हर शुक्रवार को शादी पंजीकरण के लिए आवेदन जमा करवाए जाते हैं। सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक नवविवाहित जोड़ा जरूरी कागजात के साथ नागरिक सुविधा केंद्र में फाइल जमा करवा सकता है। इसके बाद फाइल ज्वाइंट कमिश्नर के पास जाती है। वहां से जांच पड़ताल के बाद शादी पंजीकृत होती है। इस सप्ताह शुक्रवार को एक दिन में 15 नवविवाहित जोड़े नगर निगम में पहुंचे और शादी पंजीकृत कराने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें