फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 लाख की हेरोइन समेत पांच युवक काबू, नशा करने के लिए नौकरी छोड़ तस्कर बन गया बीटेक पास युवक

विज्ञापन
सीआईए टीम की गिरफ्त में नशा तस्करी के आरोपी।
विज्ञापन
रोहतक। सीआईए टू ने तीन अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी कर हेरोइन सहित पांच युवकों को काबू किया है। सभी पांचों आरोपियों से 342 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 34 लाख रुपये से ज्यादा है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो को वीरवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। एक आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जबकि दो आरोपियों को पुलिस शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोस्तों ने पहली बार उन्हें नशा करने के लिए उकसाया। धीरे धीरे नशे की लत लग गई। नशा बहुत महंगा था। इसकी लत और खर्चा पूरा करने के लिए नौकरी छोड़ कर मादक तस्करी का धंधा अपना लिया।
बीटेक पास युवक नौकरी छोड़ जुड़ा नशा तस्करी से
सीआईए टू प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि 22 जनवरी की शाम को पुलिसकर्मी बिरेंद्र के नेतृत्व में एक टीम हिसार रोड पर ड्रेन नंबर 8 के पास मौजूद थी। नाकाबंदी कर पुलिस संदिग्धों पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान बहु अकबरपुर की ओर से दो नव युवक शहर की ओर घुसे। शक के आधार पर दोनों को पुलिस टीम ने रोका। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान करतारपुरा रोहतक निवासी प्रदीप और गांव कंबोपुरा जिला करनाल निवासी गुरुदेव के रूप में बताई। तलाशी लेने पर प्रदीप के पास से 70 ग्राम और गुरुदेव के पास से 52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी युवकों के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी प्रदीप (22) 12वीं कक्षा पास है और ऑटो चलाक है। वह नशे का आदी है। आरोपी ने बताया कि बरामद हेरोइन पश्चिम विहार दिल्ली के एक युवक से खरीदकर लाया था। आरोपी गुरुदेव (34) बी टेक पास है। वह रोहतक में एक फैक्टरी में नौकरी करता था। नशे का शिकार होने के बाद आरोपी ने नौकरी छोड़ दी और नशे की तस्करी करने लगा। आरोपी पश्चिम विहार दिल्ली से एक नाइजीरियन युवक से हेरोइन खरीदकर लाया था। दोनों आरोपियों को रोहतक शहर में नशा करने वालों को हेरोइन बेचनी थी। आरोपी पहले भी हेरोइन दिल्ली से लाकर रोहतक में सप्लाई कर चुके हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से खरीदकर लाया था हेरोइन
सीआईए टू की ही दूसरी टीम ने पुलिसकर्मी जयबीर के नेतृत्व में गश्त के दौरान सती माता मंदिर करतारपुरा के पास से एक युवक को काबू किया गया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान करतारपुरा निवासी कृष्ण के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक के पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी कृष्ण (28) नशे का आदी है। आरोपी अपने नशे की पूर्ति के लिए नशे का अवैध धंधा करने लगा। आरोपी दिल्ली से हेरोईन खरीदकर रोहतक में नशे करने वाले युवकों को बेचने का काम करता है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
टैक्सी चालक और कंप्यूटर ऑपरेटर काबू
सीआईए टू की तीसरी टीम ने पुलिसकर्मी भरत सिंह के नेतृत्व में गश्त करते हुए हिसार रोड से दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपनी पहचान गांव जसिया हाल जेपी कालोनी निवासी मंजीत उर्फ डॉक्टर और डीघल जिला झज्जर निवासी परमजीत उर्फ बिट्ट के रूप में बताई। तलाशी लेने पर मंजीत उर्फ डॉक्टर के पास से 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। युवकों के खिलाफ थाना शहर रोहतक में केस दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि परमजीत (29) टैक्सी चालक है। आरोपी मंजीत उर्फ डॉक्टर (26) रोहतक स्थित एक निजी अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करता है। आरोपी मंजीत उर्फ डॉक्टर दिल्ली से हेरोइन खरीदकर लाया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस ने 54 लाख कीमत की 77 ग्राम हेरोन सहित रोहतक के चार युवकों को पकड़ा
रोहतक/ नजफगढ़। दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने झाड़ौदा बॉर्डर पर इंटर स्टेट बॉर्डर चेकिंग के दौरान हरियाणा से दिल्ली की ओर जा रही टाटा सफारी कार में चार आरोपियों को 77 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत 54 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी अमित सिक्का उर्फ मनु निवासी शिवाजी कालोनी रोहतक, मोहित निवासी डबल फाटक आजाद नगर रोहतक, लक्ष्य निवासी कमला नगर रोहतक व अमित उर्फ मिट्टा निवासी आजाद नगर रोहतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें