फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, जिले में सर्च अभियान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में निरंतर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। होटल, धर्मशाला, सार्वजनिक स्थल, साइबर कैफे, गेस्ट हाउस सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी कुलदीप सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ थाना क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान चलाएं। सर्च अभियान में स्वैट टीम और स्निफर डॉग्स को भी शामिल किया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होगी।
पुलिस अधीक्षक ने होटल, रेस्टोरेंट, साइबर कैफे व धर्मशाला संचालकों को निर्देश दिए हैं कि उनके यहां ठहरने वाले सभी लोगों की सूची संबंधित थाना प्रभारी को सौंपें ताकि उनकी पूरी तरह से जांच-पड़ताल की जा सके।
विज्ञापन

आमजन से अपील की गई है कि मकान या दुकान किराये पर देने व घरेलू नौकर रखने से पहले इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि इससे संबंधित व्यक्तियों का सत्यापन किया जा सके।
एसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, होटल, ढाबा, धर्मशाला या गेस्ट हाउस में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत डायल 112, नजदीकी पुलिस स्टेशन, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
उन्होंने यह भी कहा कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यदि कोई लावारिस वस्तु दिखाई दे तो उसे न छुएं, क्योंकि उसमें विस्फोटक पदार्थ हो सकता है। ऐसी वस्तुओं की तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें