फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सागरनामा साहित्यिक मंच के कवियों ने नैनीताल में जमाया सिक्का

Fri, 20 Jun 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19सीटीके31...नैनीताल में सागरनामा साहित्यिक मंच की संगठन महामंत्री र​श्मि को स्मृति चिन्ह देते
विज्ञापन
रोहतक। सागरनामा साहित्यिक मंच के कवियों ने नैनीताल में अमन कला केंद्र की ओर से आयोजित उत्तराखंड काव्य महोत्सव-2025 में सिक्का जमाया। सागरनामा साहित्यिक मंच की संगठन महामंत्री रश्मि ने कार्यक्रम हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रश्मि ने बताया कि आत्मीयता, गरिमा व सुव्यवस्थित आयोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का सौंदर्य केवल गजल व कविता की सरिता तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि मंच ने हास्य-व्यंग्य की अद्वितीय परंपरा के हस्ताक्षर को पूरे उल्लास, उमंग व साहित्यिक अंदाज मनाया गया।
उन्होंने बताया कि पहली बार किसी कवि सम्मेलन में देखा कि महिलाओं की संख्या पुरुषों पर अधिक रही। कवयित्रियों की उपस्थिति और उनकी सशक्त रचनाएं नारी संवेदना, दृष्टिकोण और सामाजिक प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें