झज्जर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब भी 10 हजार से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिनको योजना के लाभ के रूप में राशि उनके खातों में नहीं आई है। ऐसे में किसान कृषि विभाग के चक्कर काट रहे हैं। किसानों की राशि उनके द्वारा कागज जमा नहीं करवाए जाने या फिर आधार, बैंक से लिंक न होने के कारण रुकी हुई है।
पिछली बार जिले के 49620 किसानों को 17वीं किस्त मिली थी, लेकिन 10500 किसान ऐसे हैं, जिनकी किस्त रुकी हुई है। इनकी ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग, बैक खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं होने की वजह से किस्त रुकी हुई हैं। इसे लेकर किसानों को सूचित कर दिया गया है। किसान कृषि विभाग के कार्यालय में आकर यह ठीक भी करवा रहे हैं, लेकिन भी हजारों किसानों का काम पूरा नहीं हुआ है। इससे उनको इसका लाभ अब तक नहीं मिल सका है।
29 फरवरी 2019 से शुरू इस योजना की शुरुआत की गई थी। उस समय जिले में लगभग 99 हजार लोगों को इसका लाभ मिलता था। बाद में अयोग्य लोगों की पहचान कर इस योजना से बाहर कर दिया।