फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीघल सीएचसी में बाप-बेटे ने चिकित्सक के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। दुजाना थाना के अंतर्गत आने वाले गांव डीघल सीएचसी में चिकित्सक अभद्रता और मारपीट करने का मामला सामने आया है। चिकित्सक ने शिकायत डीघल चौकी में दी। पुलिस ने चिकित्सक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डॉ. अनुराग ने बताया कि डीघल सीएचसी में 19 अगस्त को दोपहर 2 बजे से 8 बजे तक ड्यूटी पर था। करीब 6 बजे बाप-बेटा अस्पताल आए और उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए हाथापाई करने लगे। जब स्टाफ के सदस्यों ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। झगड़ा करने के बाद बाप-बेटा मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति डीघल सीएचसी में भर्ती था। जान-पहचान के होने के कारण वह उस व्यक्ति का हालचाल जानने के लिए आए थे। तभी बाप-बेटे चिकित्सक से बहस
चिकित्सक की पिटाई का मामला संज्ञान में आया है। पिटाई करने की शिकायत डीघल चौकी में दर्ज करवा दी गई है। उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। -नरेश कुमार, एसएमओ, डीघल, सीएचसी
विज्ञापन




गांव डीघल सीएचसी में तैनात चिकित्सक अनुराग से मारपीट करने की शिकायत मिली है। बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंजीत, जांच अधिकारी, डीघल चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें