26सीटीके28- पंडित नेकीराम शर्मा महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान के तहत अपने हस्ताक्षर करते प्र
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा महाविद्यालय में विधानसभा चुनाव 2024 में लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा ने अपने हस्ताक्षर से की। उन्होंने सभी को चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि हमारा मत ही हमारी शक्ति है। हमें इस शक्ति का प्रयोग जरूर करना चाहिए। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सतवीर सिंह ने भी हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया व सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। स्वीप कमेटी के कन्वीनर डॉ. प्रवीण गोयल, डाॅ. एकता शर्मा, डॉ. रामपाल, डॉ. राकेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। हस्ताक्षर अभियान में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी हस्ताक्षर किए व वोट डालने का प्रण लिया।