फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कृपया यहां कूड़ा न डालें...शहर के अधिकतम संदेश बोर्ड के पास बने डंपिंग प्वाइंट

Sun, 23 Nov 2025 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फाेटो संख्या:60- मनीष राजपूत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में 15 से अधिक स्थानों पर कचरा न डालने के संदेश बोर्ड लगे हैं लेकिन अब यह जगहें डंपिंग प्वाइंट बन गई हैं। नगर पालिका के जिम्मेदारों की उदासीनता की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी प्रतिदिन इन्हीं स्थानों से भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा उठाने को मजबूर है। लोगों की इस लापरवाही के कारण शहर के मुख्य चाैक-चौराहों पर कूड़े के ढ़ेर लगे रहते है। इससे राहगीराें को भारी परेशानी हो रही है। शहरवासियों को कई बार सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग भी उठा चुके है।
-
यहां है अधिक समस्या
शहर के मोहल्ला सैनीपुरा, रेलवे रोड, मोहल्ला वाल्मीकि, बस स्टैंड रोड, माजरा फाटक, गोशाला रोड, भगवान परशुराम चौक, सिनेमा रोड, ब्रह्मचारी रोड सहित 15 से अधिक स्थानों पर बोर्ड लगाकर शहरवासियों को बताया था कि कूड़ा नहीं डालना है लेकिन लोगों ने भी इन बोर्डों के स्थानों को ही कचरा डालने का स्थान समझ लिया जिसके चलते पर्याप्त कर्मचारी होने के बावजूद भी दिनभर शहर में गंदगी के ढ़ेर लगे रहते है।
विज्ञापन

-
बॉक्स
कई स्थानों पर कूड़े न डालने के बोर्ड लगाए हुए हैं लेकिन लोग उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। शहर की साफ-सफाई रखने में शहरवासियों को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए।-मनीष राजपूत, शहरवासी

बॉक्स
कूड़ा न डालने के बोर्ड लगे हुए हैं फिर भी लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर पालिका की ओर से चलाए गए वाहन भी समय-समय पर आते हैं लोग जागरूक नहीं हैं। यहां कूड़ा न डालकर लोग कूड़ा उठाने वाले वाहनों में डालकर शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।-नरेंद्र सैनी, शहरवासी
-
वर्जन...
नगर पालिका की ओर से जहां संकेतक लगाए गए हैं वहां कूड़ा न डालें। उनकी अपील है कि शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाए रखने में सभी सहयोग करें। इसके अलावा प्रतिबंधित क्षेत्र में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फाेटो संख्या:60- मनीष राजपूत--संवाद

फाेटो संख्या:60- मनीष राजपूत--संवाद

फाेटो संख्या:60- मनीष राजपूत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें