रोहतक। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का पहला दिन वीरवार को जोश व उत्साह से भरा रहा। छोटूराम स्टेडियम व राजीव गांधी खेल परिवार में विभिन्न 26 खेलों के ट्रायल हुए। इनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और टीम में जगह बनाई।
वीरवार को पहले दिन कायकिंग व क्रोइंग, तलवारबाजी, जिम्नास्टिक रोविंग, तैराकी, हेंडबाल, क्रिकेट, नेटबाल समेत 11 खेलों के ट्रायल हुए। जिम्नास्टिक में लड़कों के वर्ग में 20 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें से आदित्य कुमार, आशु, सुशांत, रोनक, केशव, मुकुल का राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले की ओर से खेलने के लिए चयन हुआ। शुक्रवार को लड़कियों की टीम के लिए ट्रायल होगा।
खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए रखे गए ट्रायल के तहत विश्वकर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बोहर स्थित मिन्नी स्टेडियम, सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व एमडीयू में भी खिलाड़ियाें का दमखम परखा गया।
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का (पुरुष एवं महिला) सीनियर श्रेणी में 26 खेलों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दो चरणों में 11 से 13 जुलाई व 15 से 17 जुलाई तक किया जाएगा। इसी कड़ी में जिला स्तरीय चयन ट्रायल रखे गए हैं।
रोहतक छोटूराम स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिम्नास्टिक का ट्रायल देने से पूर्व
रोहतक छोटूराम स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिम्नास्टिक का ट्रायल देने से पूर्व
रोहतक छोटूराम स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिम्नास्टिक का ट्रायल देने से पूर्व