पत्रकारों से बात करते जजपा के जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा व जिला प्रधानडॉ संदीप हुड्डा। स्रोत:
रोहतक। जननायक जनता पार्टी (जजपा) जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा का कहना है कि प्रदेश सरकार आमजन को राहत देने की जगह परेशानी दे रही है। बिजली के बिल चार गुना बढ़ाकर भेजे जा रहे हैं। वह वीरवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान जिला प्रधान डॉ. संदीप हुड्डा मौजूद रहे।
हरज्ञान मोखरा ने कहा कि बीपीएल कार्ड धारकों को हर माह सरसों का तेल 40 रुपये का दो लीटर मिलता था, अब सरकार ने 100 रुपये का दो लीटर कर दिया है। इसमें सबसे बड़ी मार मध्यम वर्ग और बीपीएल कार्डधारकों और किसानों पर पड़ रही है। संवाद