फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 34वीं राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रवाना

Tue, 07 Jan 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
34वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में भाग लेने जाते ​खिलाड़ी। स्रोत-कॉलेज
विज्ञापन
34वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता तेलंगाना के वारंगल जिले में आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता 10 से 14 जनवरी तक होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा के लड़के व लड़की वर्ग की टीम सोमवार को रवाना हुई।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम यश कॉलेज ऑफ एजुकेशन रुड़की रोहतक की ओर से आयोजित किया गया। इसमें भाग लेने के लिए जिला दादरी, भिवानी, रोहतक व सोनीपत से लड़कियों की टीम में मोनिका, सपना, पूनम, पूजा, तनु, हिमानी, भतेरी, सोनिका, अनु, रिया, ज्योति, कोमल, अंजलि, पलक व सहनशी रानी शामिल हुईं।
लड़कों की टीम में जयदीप, सोनू, जसवीर, दरवीड़, गुलशन, हरिशचंद्र, नितांशु व राकेश शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से हरियाणा सेपक टकरा संघ के महासचिव शमशेर सिंह सरोहा, सुरेन्द्र हुड्डा, शैलेंद्र सिंह, सुनील सचिव जिला दादरी, सतबीर कोच, यश कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विभागाध्यक्ष जय भगवान ने की। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें