सीनियर राज्यस्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में जीत के बाद मौजूद खिलाड़ी। स्रोत : एसोसिएशन
हरियाणा सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 19वीं हरियाणा सीनियर राज्यस्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को राजीव गांधी खेल स्टेडियम में किया गया।
एसोसिएशन के सचिव सतबीर सिंह ने बताया कि लड़के व लड़कियों के दोनों ही वर्गों में रोहतक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि लड़कों के वर्ग में दूसरा स्थान हिसार और तीसरा स्थान झज्जर ने प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में झज्जर ने दूसरा और कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को सैनी एजुकेशन सोसायटी रोहतक के पूर्व प्रधान विजय कुमार सैनी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर जोगेंद्र आर्य, मुकेश बागड़ी, संदीप खत्री मौजूद रहे।