फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उबड़-खाबड़ ट्रैक पर खिलाड़ी नहीं कर पा रहे अभ्यास

Sat, 26 Jul 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
महम के खेल स्टेडियम में उगी कांग्रेस घास। संवाद
विज्ञापन
महम। खिलाड़ियों के अभ्यास करने के लिए बनाया गया खेल स्टेडियम अनदेखी का शिकार हो रहा है। स्टेडियम में कांग्रेस घास व भांखड़ी (कंटीला पौधा) उग गई है जिसके चलते यहां खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। वहीं मेन गेट पर गार्ड नहीं होने के कारण खेल स्टेडियम खच्चरों व पशुओं का चारागाह बना गया है।
विज्ञापन

यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों का कहना है कि ट्रैक स्टेडियम उबड़-खाबड़ होने के कारण काफी परेशानी आ रही है। स्टेडियम के मेन गेट के पास ही सड़क टूटी पड़ी है। इसको अपने निजी कोष से भी यहां पर रुपये खर्च कर सुधार करने की कोशिश की लेकिन अधिकारियों की बेरुखी के कारण बात नहीं बन सकी।
खिलाड़ियों ने प्रशासन से स्टेडियम की मरम्मत करवाने की गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
वर्जन
बारिश के कारण स्टेडियम के प्रांगण में घास उगी हुई है। उनके पास हरियाणा कौशल विकास निगम के तहत कार्य करने वाले ही कुछ कर्मचारी हैं जो दो दिन की छुट्टी लेकर सीईटी देने के लिए गए हैं। आने के बाद स्टेडियम को बारी बारी से दुरूस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप सिंह, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें