फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खराब स्केटिंग ट्रैक से घायल हो रहे खिलाड़ी, अभ्यास से लगता है डर

Sun, 10 Aug 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
अंदर के ट्रैक के आस-पास उगी लंबी-लंबी घास। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम का स्केटिंग ट्रैक मरम्मत और अनदेखी के चलते बदहाल है। खराब स्केटिंग ट्रैक से खिलाड़ी घायल हो रहे हैं। उन्हें अभ्यास करने में चोट लगने का भय सता रहा है। स्केटिंग ट्रैक के आसपास बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उग आईं हैं। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा का सवाल गंभीर बना हुआ है।
विज्ञापन


खिलाड़ी बताते हैं कि स्केटिंग ट्रैक की खराब स्थिति के चलते वह अक्सर चोटिल हो जाते हैं। अभ्यास के दौरान कई बच्चों को चेहरे और पैरों पर गंभीर चोटें भी आ चुकीं हैं। पिछले सात सालों से ट्रैक की मरम्मत नहीं कराई गई है। इस करण इसकी स्थिति और दयनीय हो गई है। यहां 12 साल से कम उम्र के खिलाड़ी भी अभ्यास करते हैं। ऐसे में कम उम्र के खिलाड़ियों को चोट लगने का ज्यादा खतरा रहता है। कोच और अभिभावकों के अनुसार, प्रशासन की अनदेखी के चलते खिलाड़ियों का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है।

-
सात साल से मैदान की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है। खिलाड़ियों के साथ हादसा होने का डर बना रहता है।
- अजय मलिक, स्केटिंग कोच।


ट्रैक टूटा होने के कारण अंदर की तरफ बने छोटे जोन में अभ्यास करना पड़ता है। बाहर ट्रैक पर अभ्यास के दौरान कई बार चोट भी आ चुकी है।
- आयुष, स्केटिंग खिलाड़ी।
-
ट्रैक की बाउंड्री व आसपास लंबी-लंबी घास उगी हुईं हैं। ऐसे में सांप जैसे जहरीले जीव आने का भय बना रहता है।
- दीपक, स्केटिंग खिलाड़ी।

टूटे ट्रैक पर तेज भागने से गंभीर चोटें आने का डर लगा रहता है इसलिए अभ्यास में परेशानी आती है।
- सिद्धार्थ, स्केटिंग खिलाड़ी।

मैदान की मरम्मत तो दूर साफ-सफाई तक नहीं हुई है। चारों तरफ घास उगी हुई है। यह दुर्दशा सालों से है।
- प्रवेश, अभिभावक।
-

बार-बार चोटें लगने के बावजूद अब तक ट्रैक की मरम्मत नहीं हुई है। बच्चे डर-डर कर अभ्यास करते हैं।
- नीलम, अभिभावक।

-

खस्ता खेल मैदानों का मुख्यालय में प्रस्ताव भेजा गया है। फंड जारी होने के बाद इनमें सुधार हो पाएगा। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद आसपास सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अनूप सिंह, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी।

अंदर के ट्रैक के आस-पास उगी लंबी-लंबी घास। संवाद

अंदर के ट्रैक के आस-पास उगी लंबी-लंबी घास। संवाद

अंदर के ट्रैक के आस-पास उगी लंबी-लंबी घास। संवाद

अंदर के ट्रैक के आस-पास उगी लंबी-लंबी घास। संवाद

अंदर के ट्रैक के आस-पास उगी लंबी-लंबी घास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें