फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध नहीं मिलने पर खिलाड़ी और कोच भड़के 

Tue, 15 Nov 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
दूध नहीं मिलने पर खिलाड़ी और कोच भड़के - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता से अव्यवस्थाएं पूरी तरह से दूर नहीं हो पा रही हैं। आनन-फानन में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कई तरह की अव्यवस्थाएं हावी रहीं। दूध नहीं मिलने की बात कहते हुए खिलाड़ी और कोच भड़क गए। जबकि स्टेडियम के शौचालयों के ताले नहीं खोले जाने से खिलाड़ियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


चोट लगने पर खिलाड़ी उपचार के लिए भटकते रहे। बाहर जाकर उपचार कराना पड़ा। पहले दिन बांटे गए खराब ट्रैक सूट को वापस करके दोबारा से खिलाड़ियों को दिया गया। हालांकि, रविवार को खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री की नाराजगी और अव्यवस्थाओं की जांच के आदेश देने के बाद स्थिति में कुछ सुधार रहा। 

राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांपलेक्स में 13 नवंबर से शुरू हुई राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 16 नवंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही अव्यवस्थाओं के कारण बवाल हो गया था। खिलाड़ियों ने शुभारंभ समारोह में सीएम के सामने भी हंगामा किया था। इस पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने व्यवस्था बनाने के आदेश दिए थे, जिससे सोमवार को स्थिति में कुछ सुधार दिखा। लेकिन खिलाड़ियों की समस्याएं पूरी तरह से दूर नहीं हो सकीं। राजीव गांधी स्टेडियम में झज्जर के खिलाड़ियों ने दूध नहीं मिलने की बात कही। इस पर खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच भी भड़क गए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने जहां सभी को दूध देने की बात कही, वहीं खिलाड़ी और कोच दूध नहीं मिलने की बात पर अड़े रहे। इस पर काफी देर तक गहमागहमी होती रही। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष खिलाड़ी खेलने पहुंचे हैं। इसके बावजूद स्टेडियम के किसी भी शौचालय का ताला नहीं खोला गया। इस वजह से खिलाड़ियों को शौचालय के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। खेलते समय कई खिलाड़ियों के पैरों में चोट लग गई जो दवाई के लिए भटकते रहे। मौके पर प्राथमिक उपचार की सुविधा मौजूद नहीं होने की वजह से घायल खिलाड़ियों को बाहर जाकर उपचार कराना पड़ा। 

अधिकारियों ने शुरू की जांच, रिपोर्ट में लगेगा समय
सीएम ने रविवार को खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन के बाद अव्यवस्थाओं पर जांच के आदेश दिए थे। इस पर गठित की गई कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। कमेटी के एक अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू की गई है। रिपोर्ट सौंपने में समय लगेगा। पहले सभी प्रतियोगिता कराने में जुटे हैं। प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद ही जांच रिपोर्ट सौंपी जा सकेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें