फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पौधे रोपकर उनको दिए छात्रों के नाम

Wed, 01 Jul 2026 07:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05-रोहतक के सोनीपत रोड ​स्थित हरकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम में मौजूद वाईए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए वाईएचएआई (युवा हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ) राज्य शाखा रोहतक यूनिट की ओर से बुधवार को पौधरोपण किया गया। साथ ही अलग-अलग पौधों के नाम विद्यार्थियों के नाम पर रखे गए।
सोनीपत रोड स्थित हरकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पौधरोपण के कार्यक्रम में यूनिट के सचिव डॉ. दीपक भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में चीफ पैट्रन एवं पूर्व चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा, स्कूल चेयरमैन देवेंद्र राठी, यूनिट चेयरमैन जनार्दन शर्मा, प्रेसिडेंट अंशुल पठानिया, वाइस प्रेसिडेंट मुकेश शर्मा, लाइफ मेंबर हरिओम भाली, विष्णु मित्र सैनी, प्रिंसिपल नरेश बल्हारा, नंदेश्वर भारद्वाज सहित कई सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। छात्रों ने पौधों को आज से भविष्य तक सही ढंग से संजोए रखने और नियमित देखभाल की शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें