फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: श्याम लाल बिल्डिंग में गैस मैनिफोल्ड कक्ष का 1.32 लाख से होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
1-पीजीआईएमएस की श्याम लाल बिल्डिंग। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस की श्याम लाल बिल्डिंग में 1.32 लाख से गैस मैनिफोल्ड कक्ष की मरम्मत व नवीनीकरण किया जाएगा। वहीं रिहायशी कॉम्प्लेक्स में 32 आवासों का 18 लाख रुपये की लागत से सुधार किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) की ओर से पीजीआई में नवीनीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारी ने बताया कि पीजीआईएमएस स्थित लाला श्याम लाल बिल्डिंग में गैस मैनिफोल्ड कक्ष की मरम्मत और नवीनीकरण 1,32,377 लाख रुपये से किया जाएगा। पीजीआईएमएस के विश्राम सदन में खिड़की के शीशे व शटर बदलने के लिए 2,06,437 लाख रुपये से टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
जैव रसायन विभाग के मुख्य गेट के बाहर सड़क की 3,88,007 लाख रुपये से मरम्मत की जाएगी। वहीं वार्ड संख्या 15 व 16 में कई कक्ष व ऑपरेशन थिएटर में छत की 3,86,753 लाख रुपये से मरम्मत की जाएगी। गैस मैनिफोल्ड कक्ष का उपयोग वार्ड या ओटी में एक ही स्रोत से कई स्थानों तक सुरक्षित गैस पहुंचाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


रिहायशी कॉम्प्लेक्स में इन 32 आवासों की होगी मरम्मत
पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया कि पीजीआई के रिहायशी कॉम्प्लेक्स में 32 आवासों की मरम्मत की जाएगी। इसमें मकान संख्या 14जे, 299, 303, 320, 321, 328, 330, 335, 297, 302, 309, 334, 339, 350, 349, 354, 365, 362, 372, 374, 377, 379, 378, 380, 384, 387, 389, 391, 393, 394, 396 और 398 की मरम्मत होनी है।
-
वर्जन :
पीजीआईएमएस में सुधार कार्य के लिए टेंडर लगाए गए हैं। संबंधित एजेंसी को टेंडर अलॉट करने के बाद अप्रैल में काम शुरू किया जाएगा। -विजय दलाल, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन

1-पीजीआईएमएस की श्याम लाल बिल्डिंग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें