14-पीजीआई में तीन दिवसीय नॉर्थ जोन कॉन्फ्रेंस में विजेताओं को सम्मानित करते निदेशक डॉ. एसके सिं
रोहतक। पीजीआई में तीन दिवसीय नॉर्थ जोन कॉन्फ्रेंस ऑफ एनेस्थीसिया में डॉ. किरणप्रीत की ओर से इंटर कॉलेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. राजमाला, डॉ. सुधा और डॉ. मोनिका ने सहयोग दिया। प्रतियोगिता में पीजीआईएमएस रोहतक, सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली, एमएएमसी अग्रोहा, जीएमसी चंडीगढ़, वर्ल्ड कॉलेज झज्जर और जीएमसी जम्मू की टीमों ने भाग लिया।
कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन व निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने बताया कि पीजीआईएमएस रोहतक की टीम ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। इसमें डॉ. स्वप्निल, डॉ. ट्विंकल, डॉ. अंकुश शामिल रहे। दूसरा स्थान जीएमसी चंडीगढ़ की टीम ने हासिल किया।
फैकल्टी पेपर प्रतियोगिता में डॉ. अमिया कुमार बारीक ने पहला, डॉ. टीना बंसल ने दूसरा और डॉ. मोनिका छिक्कारा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फैकल्टी पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ. निधि सुल्तानिया और डॉ. नीतू यादव को पहला, डॉ. टीना बंसल और डॉ. कीर्ति खेत्रपाल को दूसरा और डॉ. अंजू ने तीसरा स्थान पाया।
रेजिडेंट पेपर प्रतियोगिता में डॉ. ऐश्वर्या ने पहला, डॉ. आराधना दूसरे स्थान व डॉ. अनीशा तृतीय स्थान पर रही। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ. अनीशा ने प्रथम स्थान, डॉ. करिश्मा धनखड़ द्वितीय स्थान और डॉ. कपिल यादव तृतीय स्थान पर रहे।