फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआईएमएस रोहतक के छात्र तीन दिन बिताएंगे प्रकृति की गोद में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मोरनी। पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस), रोहतक के विद्यार्थी आगामी तीन दिन प्रकृति की गोद में बिताएंगे। वे नेचर कैंप थापली में ट्रैकिंग गतिविधियों में भाग लेंगे।
युवा कल्याण संयोजक नरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को मानसिक शांति, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के साथ समय बिताने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और वे अधिक उत्साह व ऊर्जा के साथ अपने दायित्व निभा सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह ट्रैकिंग एवं शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम प्रदेश सरकार के युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति के करीब लाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर जानकारी देना है।
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी रेंज ऑफिसर ने विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन के कारणों, दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों पर जानकारी दी। विद्यार्थियों ने इसमें गहरी रुचि दिखाई और विभिन्न प्रश्न पूछकर विषय को समझा।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र-छात्राएं ट्रैकिंग के साथ प्राकृतिक वातावरण का अवलोकन करेंगे और जैव विविधता संरक्षण के महत्व को समझेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना और उन्हें सतत विकास के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें