फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर पीजीआईएमएस ने बनाई एईएफआई कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान में टीका लगवाने वालों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए पीजीआईएमएस ने एईएफआई कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी सातों दिन 24 घंटे तैनात रहेगी। यदि टीकाकरण के दौरान या बाद में किसी की तबीयत बिगड़ती है तो यह टीम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस ने एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन टीम का गठन कर एक्सपर्टस को जिम्मेदारी दी है कि यदि किसी व्यक्ति को टीकाकरण के दौरान कोई समस्या आती है तो उसे तत्काल उपचार दिया जाएगा। यह टीम संस्थान के आपातकालीन विभाग में तैनात रहेगी। इसमें मेडिसिन, चेस्ट एंड टीबी, कम्यूनिटी मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पीसीसीएम, एनेस्थिसिया विभाग से एक-एक डॉक्टर टीम में रहेंगे। इसके लिए आपात कालीन विभाग में स्पेशल एक कक्ष बनाया गया है। यह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। गौरतलब है कि टीकाकरण के बाद कुछ मामलों में स्वास्थ्य गड़बड़ होने की संभावना रहती है। इसे तुरंत नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था की जाती है। इस टीम की चेयरमैन न्यूरोलॉजी की डॉ. सुरखा डाबला रहेंगी।
बोले एक्सपर्ट
टीकाकरण के पहले दिन किसी को कोई समस्या नहीं हुई है। टीकाकरण करवाने वाले के लिए जरूरी है कि वह आधा घंटा टीका लगने के बाद मौके पर ही रहे। यदि इसके बाद भी कोई समस्या आती है तो टीका लगने के बाद कार्ड दिया जाता है, उसमें डॉक्टर व हेल्पलाइन नंबर होता है। व्यक्ति कभी भी संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रमेश, एईएफआई कमेटी सदस्य, पीजीआईएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें