Dead body of a 55-year-old unidentified person found soaked in blood on Kachcha Berry Road
रोहतक। कच्चा बेरी रोड पर शनिवार रात करीब सवा 10 बजे खून से लथपथ हालात में एक शव पड़ा मिला। शव की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर शव की शनाख्त के भरसक प्रयास किए, मगर शनाख्त नहीं हो पाई। शव को मौके से उठवा कर पीजीआई भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने मृतक की फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुप में शेयर कर शनाख्त के प्रयास और तेज कर दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक रात करीब सवा 10 बजे कच्चा बेरी रोड पर शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर जा कर देखा तो मृतक के जबड़े से खून बह रहा था। जिससे उसकी हत्या होने या सड़क हादसे में जान जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। रविवार को क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जाएंगे। ताकि मौत के रहस्यों से पर्दा उठ सके।