फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआईएमएस और सिविल सर्जन कार्यालय बने हॉट स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में पीजीआईएमएस व सिविल सर्जन कार्यालय हॉट स्पॉट बन गए हैं। पीजीआईएमएस में निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव, प्रदेश के प्रमुख नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ. ध्रुव चौधरी दूसरी बार व उप सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं। सीनियर डॉक्टरों के संक्रमित होने पर संस्थान से लेकर चंडीगढ़ तक खलबली मची है कि बुधवार को एसीएस हेल्थ, कुलपति सहित कई सीनियर अधिकारियों की पीजीआईएमएस में बैठक हुई थी। अब अन्य लोगों के स्वास्थ्य पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। जांच रिपोर्ट आने तक इन्हें आइसोलेट रहना होगा।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में कोरोना की चपेट में मरीजों के साथ-साथ लगभग 10 डॉक्टर, चार विद्यार्थी, 10 स्टाफ नर्स, पांच पैरामेडिकल स्टाफ, तीन मिनिस्ट्रियल स्टाफ व चार से पांच स्वीपर एवं बीयरर संक्रमित मिले हैं। सिविल सर्जन कार्यालय में भी उप सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान व उनके अन्य सहयोगी डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। पीजीआईएमएस में दो सीनियर डॉक्टरों की हालत खराब है, जबकि कई डॉक्टरों व स्टाफ लगातार मॉनीटरिंग में है। वीरवार को निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव व डॉ. ध्रुव चौधरी के संक्रमित होने पर समस्या और बढ़ गई है। क्योंकि बुधवार को एसीएस हेल्थ आलोक निगम के साथ हुई बैठक में कुलपति, उप कुलसचिव सहित कई सीनियर डॉक्टर, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इन सभी को अब अपनी जांच करवा कर स्वयं को आइसोलेट करना अनिवार्य हो गया है। इसमें से कई ऐसे भी हैं जिनको पहले भी कोरोना हो चुका है।
विभिन्न विभागों में फैला कोरोना
पीजीआईएमएस में रेडियोलॉजी, फिजियोथैरेपी, न्यूरोसर्जरी, मेडिसिन, ओरल सर्जरी, पीड्स, एनेस्थीसिया, फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में डॉक्टर कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं। निदेशक कार्यालय व कुलपति कार्यालय में भी स्टाफ पहले कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सिविल सर्जन कार्यालय में सीनियर डॉक्टरों के संक्रमित मिलने के बाद वीरवार को पूरी टीम की सैंपलिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें