फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई परिसर में लाया जाएगा और निखार

Thu, 04 Feb 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई में आधुनिक ट्रॉमा सेंटर शुरू होने के साथ ही परिसर को भी निखारने की तैयारी है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। ट्रॉमा सेंटर में मशीनों को लगाने, उसके लिए स्थान की डिजाइन से लेकर डबल रोड बनाने और नए पार्किंग प्लेस की डिजाइन तैयार करने के लिए चंडीगढ़ से विशेषज्ञों की एक टीम बुधवार को पीजीआई पहुंची।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से चीफ ऑर्किटेक्ट बीएन शर्मा और इंजीनियरों की टीम पीजीआई पहुंची। यहां उन्होंने कुलपति ओपी कालरा से चर्चा की और परिसर को निखारने की योजना की जानकारी ली। इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया गया है।

टीम ने पहले नव निर्मित ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। यहां ऑपरेशन थियेटर में लगने वाले उपकरणों को सेट करने के लिए जगहों का चुनाव किया।

परिसर की सड़कें होंगी डबल

पीजीआई में ओपीडी के पीछे वाली सड़क को डबल किया जाएगा। इसकी भी मंजूरी सरकार ने दे दी है। इंजीनियरों और चीफ ऑर्किटेक्ट ने सड़क को डबल करने के लिए मौका मुआयना किया। टीम ने फिलहाल इसका कच्चा डिजाइन भी तैयार किया है। बताया जाता है कि ट्रॉमा सेंटर शुरू होने के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा होगा, इधर पहले से ही आने-जाने वालों की संख्या ज्यादा है। इस लिहाज से वर्तमान सड़क को चौड़ा करने की जरूरत है।
विज्ञापन


बनेगा पार्किंग प्लेस

पीजीआई में नया पार्किंग प्लेस भी मंजूर हो गया है। यह पार्किंग नए ट्रॉमा सेंटर के पीछे खाली पड़ी जगह पर बनाया जाएगा। बताया जाता है कि पार्किंग प्लेस को कुछ आधुनिक टच भी दिया जाएगा। चीफ ऑर्किटेक्ट बीएन शर्मा ने इसकी भी डिजाइन तैयार कराई है। कुलपति डॉ. कालरा के मुताबिक यह जगह खाली पड़ी है और इसका कोई उपयोग भी नहीं है। ऐसे में यहां पार्किंग प्लेस आसानी से बन जाएगा।

कल होगी इक्यूपमेंट परचेज कमेटी की बैठक

ट्रॉमा सेंटर सहित पीजीआई के अन्य विभागों के लिए इक्यूपमेंट खरीदने की कवायद भी तेज हो गई है। इसके लिए शुक्रवार को मेजर इक्यूपमेंट परचेज कमेटी की बैठक भी होगी। बताया जाता है कि पीजीआई में पिछले सात वर्षों से उपकरण ही नहीं खरीदे गए हैं। कुलपति डॉ. कालरा ने बताया कि एचएनएस के जरिए जो फाइल भेजी गई थी। उसमें कोई कंफ्यूजन होने के कारण खरीदी नहीं की गई थी, लेकिन अब खरीदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें