फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में दो डेंगू संदिग्धों की मौत

Wed, 07 Oct 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई में पिछले तीन दिन में करीब 640 डेंगू के मरीजों के रक्त सैंपल लिए गए, इसमें 230 पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार दो डेंगू संदिग्धों की मौत हो गई,  हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। आपातकालीन विभाग के ब्लॉक-सी पर लगातार मरीजों का दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन


पीजीआई में कलानौर के निजी अस्पताल से आए रवि और जींद के अलेवा से आई बबली की मौत को डेंगू संभावित माना जा रहा है।

वहीं ब्लाक-सी में मरीजों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है। प्रयोगशाला पर लगातार ब्लड सैंपल की संख्या अधिक होने से दबाव बरकरार है। सामान्य अस्पताल में भी डेंगूृ की जांच जारी है।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि अस्पताल में डेंगू की किट उपलब्ध है और जिन मरीजों को संदिग्ध पाया जा रहा है उनकी डेंगू जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें