फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्खा का रिकॉर्ड तोड़ने वाले धर्मबीर की मदद को उमड़ पड़े लोग

Wed, 07 Oct 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाले धावक धर्मबीर सिंह की आर्थिक तंगी अब रियो ओलंपिक की राह नहीं रोक सकती।
विज्ञापन


अमर उजाला की मुहिम पर धर्मबीर की आर्थिक मदद करने के लिए लोग आगे आए हैं। दरअसल अजायब गांव के धावक के सामने रियो ओलंपिक की ट्रेनिंग में गरीबी सबसे बड़ी परेशानी बनी है और इस दर्द को अमर उजाला ने सबके सामने रखा।

धर्मबीर की मदद को आगे आए लोग अब यही दुआ मांग रहे कि धर्मबीर को इस बार ओलंपिक की टिकट जरूर मिले।

धर्मबीर सिंह ने इस साल चाइना में हुई एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ 20.6 सेकेंड में पूरा करते हुए मिल्खा सिंह के ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ा था। मिल्खा सिंह ने इस दौड़ को 20.8 सेकेंड में पूरी की थी। उसके पिता किसान है और खेती से केवल परिवार का गुजारा हो पाता है।
विज्ञापन


जबकि धर्मबीर सिंह रियो ओलंपिक के टिकट का बड़ा दावेदार है, लेकिन ट्रेनिंग के लिए आर्थिक परेशानी आड़े आ रही है। इस गरीबी के कारण ही धर्मबीर के कदम चार साल पहले पीछे हट गये थे और उसके हाथों से ओलंपिक का टिकट छूट गया था।
विज्ञापन


हालांकि धर्मबीर का दर्द सामने आने पर उसकी मदद के लिए भाजपा नेता बलराज कुंडू अठगामा ने 1 लाख 51 हजार, सीलक राम अजायब ने 51 हजार, सतबीर ने 51 हजार, समुन्द्र सिंह पूर्व सरपंच ने 21 हजार, रामदिया राठी निन्डाना ने 21 हजार, धर्मेन्द्र सिंह ने 21 हजार, धर्मवीर सिंह ने 11 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें