फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईआईआरएफ रैंकिंग में पीजीआई को देश में मिली 5वीं रैंक

Thu, 06 Aug 2026 06:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) इंडिया रैंकिंग 2026 में पीजीआई ने देश के शीर्ष मेडिकल संस्थानों में जगह बनाई है। आईआईआरएफ की सूची के अनुसार संस्थान को देशभर में 5वीं रैंक मिली है। यह हरियाणा का पहला व नॉर्थ जोन का तीसरा सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज भी बना है।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि यह रैंकिंग पीजीआई परिवार की मेहनत, समर्पण व गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का प्रमाण है। विवि ने रैंकिंग में कई क्षेत्रों में बाजी मारी है।
विज्ञापन

मेडिकल में देश में पांचवां स्थान, डेंटल में देश में छठवां और हरियाणा में पहला स्थान, फिजियोथेरेपी में देश में चौथा व हरियाणा में पहला स्थान व फार्मेसी में कॉलेज को देश में नौवां व हरियाणा में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। नॉर्थ जोन में मेडिकल, डेंटल, फार्मेसी व फिजियोथेरेपी में पीजीआई टॉप 4 में शामिल है।
विज्ञापन


विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मंजूनाथ ने बताया कि आईआईआरएफ ने यह रैंकिंग टीचिंग-लर्निंग, रिसर्च, इंडस्ट्री इंटरेक्शन, प्लेसमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व सोशल इम्पैक्ट जैसे 7 मापदंडों पर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें