फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई नर्सिंग एसोसिएशन का चुनाव प्रचार थमा, मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई में नर्सिंग एसोसिएशन का चुनाव प्रचार सोमवार शाम थम गया। अब मंगलवार सुबह मतदान होगा। राजबाला व विकास पैनल के बीच कड़ी टक्कर है। प्रचार के अंतिम दिन दोनों पैनलों के प्रत्याशियों ने जीत के लिए मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया।
विज्ञापन

संस्थान परिसर में पिछले चार दिन से बनी चहल पहल सोमवार को भी बनी रही। दिन भर प्रत्याशी नर्सिंग आफिसरों से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आए। यही नहीं, शाम को प्रचार बंद होने के बाद मंगलवार को होने वाले मतदान में बढ़त के लिए देर रात तक जोड़ तोड़ चला।
इधर, पीजीआई प्रशासन ने मतदान को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने नर्सिंग कॉलेज के हाल को मतदान केंद्र के रूप में तैयार किया। यहां मतदान संबंधी सभी जरूरी सामान मुहैया कराया गया। साथ ही कर्मचारियों की रिहर्सल भी हुई। यहां उन्हें मतदान को सुचारु बनाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें