फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई ने रामपाल से मिलकर अंगदान के लिए मांगा सहयोग

Wed, 10 Jun 2026 07:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआईएमएस रोहतक के निदेशक एवं सोटो हरियाणा की स्टीयरिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. एसके सिंघल सोमवार को सतलोक आश्रम पहुंचे और आश्रम प्रमुख रामपाल से अंगदान जागरूकता अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने रामपाल से उनके अनुयायियों को अंगदान के लिए प्रेरित करने तथा अंगदान शपथ पत्र भरवाने में सहयोग करने का अनुरोध किया।
डॉ. सिंघल ने कहा कि उनका लक्ष्य हरियाणा को अंगदान के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने बताया कि एक ब्रेन डेड व्यक्ति के अंगदान से करीब आठ लोगों को नया जीवन मिल सकता है लेकिन जागरूकता की कमी के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में मरीज अंग न मिलने से जान गंवा देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 26 से 28 जून तक सतलोक आश्रम धनाना में आयोजित सत्संग समागम के दौरान सोटो हरियाणा की ओर से विशेष अंगदान जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं को अंगदान की प्रक्रिया, ब्रेन डेड की स्थिति और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

इच्छुक लोगों से मौके पर ही अंगदान शपथ पत्र भरवाए जाएंगे। मुलाकात के दौरान सतलोक आश्रम प्रबंधन ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत पीजीआईएमएस रोहतक को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने पर भी सहमति जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें