रोहतक। हरियाणा दिवस के अवसर पर गांव खरावड़ में नेत्र जागरूकता, स्वास्थ्य व मैमोग्राफी जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 324 लोगों की आंखों, दांतों, सामान्य चिकित्सा, पेट संबंधी रोगों व स्तन कैंसर की जांच की गई।
विज्ञापन
समाजसेवी दीपक मलिक ने शिविर का उद्घाटन किया। डॉ. सर्वपाल सिंह भाटिया ने मधुमेह जनित रेटिनोपैथी पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 90 फीसदी मधुमेह रोगियों को बीमारी का पता नहीं चलता, क्योंकि शुरुआती लक्षण नहीं दिखते। नेत्र जागरूकता पर पुस्तिका भी बांटी गई। पूर्व महापौर मनमोहन गोयल ने शिविर की सफलता की कामना की। इस दौरान डॉ. भाटिया, डॉ. चारू गुप्ता, डॉ. विक्रम व अन्य उपस्थित रहे।