17...अभियान के तहत शिवाजी कॉलोनी थाना में बाल विवाह के प्रति जागरूक करने पहुंची टीम व अन्य। स
रोहतक। जिले में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान के तहत एमडीडी ऑफ इंडिया की तरफ से बाल विवाह मुक्ति रथ चलाया जा रहा है। जसिया गांव के सरपंच ओमप्रकाश ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ अभियान अच्छा है।
कोशिश होगी कि गांव में कोई भी बाल विवाह नहीं होने पाए। बालक पुरी महाराज ने भी बाल विवाह के खिलाफ हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया। रविवार को यह रथ ब्रह्म कुमारी आश्रम सेक्टर-3, शिवाजी कॉलोनी थाना, पीजीआई थाना, डी पार्क चौकी के अलावा मकडौली गांव में लोगों को जागरूक कर बाल विवाह के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में शामिल किया गया।
ब्राहमणवास गांव में स्थित गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक काॅलेज में छात्रों एवं अध्यापकों के बीच भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था वीएसी विकास, मिथलेश, मीनू और मंजीत आदि उपस्थित रहे।