फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण पर नियंत्रण से बेपरवाह न हों लोग : आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव और जिले के प्रभारी आनंद मोहन शरण ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण से वे बेपरवाह न हों। बल्कि, कोरोना को लेकर सरकार की ओर से जारी सभी हिदायतों का स्वेच्छा से पालन करें। उन्होंने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण की समीक्षा की।
विज्ञापन

एसीएस शरण ने कहा कि जिले में संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन ने इससे निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। लेकिन लोग पहले की तरह ही व्यवहार करें। मास्क पहनें, हाथों को नियमित रूप से साफ करें, दो गज की दूरी बनाएं, तंग बाजारों में भीड़ का हिस्सा न बनें। कोरोना की दूसरी लहर का संक्रमण कम होने पर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन और आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर निगम कमिश्नर प्रदीप गोदारा, हरियाणा राज्य कॉपरेटिव फेडरेशन ऑफ शुगर मिल्स के प्रबंध निदेशक कैप्टन शक्ति सिंह, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, एडीसी महेंद्र पाल, एसडीएम राकेश सैनी व मेजर गायत्री अहलावत, सीटीएम ज्योति मित्तल, जिला परिषद के सीईओ महेश कुमार, पीजीआईएमएस के अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र सिंह, एचसीएस रेणुका नांदल व दीपक कुमार, डीआरओ पूनम बब्बर, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़, डीआईओ जितेंद्र मलिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें