05jjrp15- विधायक कुलदीप वत्स को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा व सतपाल ब्रह्
- फोटो : रेवती देवी इंटर कॉलेज में छात्राओं को कथक की जानकरी देती हुई प्रशिक्षिका। स्रोत: विद्यालय
झज्जर। बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हसनपुर गांव स्थित निवास अपने जन्मदिन पर मंगलवार को हनुमान जी का रोट कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सहित कई कांग्रेस के नेता शामिल हुए। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि निकाय चुनाव में नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आएंगे क्योंकि प्रदेश की जनता ने अपना मन बना लिया है।
हरियाणा की जनता भाजपा के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, उसके भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए और भाजपा के अहंकार को जोर का झटका धीरे से देने के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट करेगी।
जिस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय नायब सिंह ने कहा था कि हम इंतजामों से सरकार बनाएंगे तो बीजेपी ने हर जगह इंतजाम करके जनादेश को प्रभावित कर सत्ता हासिल की है। इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक चंद्रप्रकाश, विधानसभा प्रत्याशी जयभगवान अंतिल मौजूद रहे।