फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किला मोहल्ला में सीवरेज समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन
-फोटो 56 : सीवरेज ब्लॉकेज समस्या हल को लेकर पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी को ज्ञापन सौंपती महिलाएं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-15 के किला मोहल्ला की नानक डेयरी वाली गली के लोगों ने समस्याओं को लेकर नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उनके कार्यालय में पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी को दिया गया जिसमें क्षेत्रवासियों ने सीवर ब्लॉकेज और खाली प्लॉट में फैली गंदगी से निजात दिलाने की मांग रखी।
विज्ञापन


लोगोंं का कहना है कि गली की सीवर लाइन लंबे समय से ब्लॉक है जिस कारण बदबू और गंदगी पूरे इलाके में फैल रही है। वहीं रिहायशी इलाके में एक खाली प्लॉट होने के चलते उसमें कचरा और गंदगी का ढेर लग चुका है जिससे मच्छरों की भरमार और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सीवर जाम और गंदगी के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इस समस्या के चलते बच्चों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। नागरिकों ने नगर परिषद से तत्काल कदम उठाकर सीवर लाइन की सफाई करवाने और प्लॉट की चारदीवारी सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन माध्यम से रामा मक्कड़, नीलू, हर्ष, प्रवीण, ममता, रुक्मिणी देवी ने कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं मिल पाया। लोगों की मांग को लेकर चेयरपर्सन सरोज राठी ने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
राठी ने कहा कि वे नगर परिषद के माध्यम से पूरे शहर में प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान करवा रही हैं। अगर शहर के लोगों को किसी तरह की समस्या उठानी पड़ रही है तो वे उनके कार्यालय में आकर बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें