फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान

Fri, 10 Oct 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 34: सोनीपत के गन्नौर में देवीलाल चौक के पास भूमिगत पाइप लीक होने से खंभे के साथ बाहर निकलत
विज्ञापन
गन्नौर। देवीलाल चौक पर बिजली निगम की लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। कुछ दिन पहले बिजली निगम ने खंभे लगाए थे। इस दौरान गड्ढा खोदने के लिए ड्रिल मशीन का उपयोग किया गया, जिससे जनस्वास्थ्य विभाग की भूमिगत पानी की सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

पाइपलाइन की मरम्मत न तो बिजली निगम करवा रहा ना ही जनस्वास्थ्य विभाग। पानी आपूर्ति के समय पाइपलाइन से पानी सड़क पर बहकर निकल आता है। इससे सड़क पर कीचड़ व गंदगी फैल जाती है। साथ ही आसपास की दुकानों व घरों मे दूषित पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने कई बार जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम को समस्या से अवगत कराया लेकिन अब तक विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
लोगों ने प्रशासन से जल्द क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करवाने और सड़क को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें